{"_id":"da3439098f692e6878ab83c4ed5bc1da","slug":"kaushambi-news-hindi-news-353","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के पति ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के पति ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी क्षेत्र के बिलासपुर गांव की कोटेदार शशिदेवी के पति ने सोमवार की रात खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय वह और उसका एक बेटा ही घर में थे। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य एक दावत में शामिल होने गए थे। घरवालों के मुताबिक कोटे की दुकान निरस्त होने और जानलेवा हमले के मुकदमे में फंसे होने के कारण वह काफी दिनों से तनाव में थे। कोटेदार के पति की गोली लगने से हुई मौत मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी रमेश सोनी (55) की पत्नी शशि देवी के नाम सस्तेदर की दुकान आवंटित है। साथ ही उसकी एक स्वर्ण आभूषण की दुकान भी कादिलपुर बाजार में है। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के कारण करीब 6 महीने पहले दुकान निरस्त कर दी गई थी। वहीं, करीब सालभर पहले स्वर्ण आभूषण की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान उसके एक बेटे ने ग्राहक के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसे झुलसा दिया था। इस मामले में रमेश और उसके दो बेटे को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भी भेजा था।
जो जमानत पर छूटे थे। जानलेवा हमले का यह मुकदमा चल रहा है। दुकान निरस्त होने, मुकदमें में फंसने के कारण रमेश कुछ दिनों से तनाव में रहता था। इधर, सोमवार को पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। घर में रमेश और उसका छोटा बेटा प्रभम ही मौजूद थे। प्रभम के मुताबिक रात करीब 11 बजे वह खाना खाने के बाद टीवी देख रहा था। पिताजी अपने कमरे में लेटे थे। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर वह सन्न रह गया। वह पिता के कमरे में भागकर पहुंचा, वहां वह खून से लथपथ पड़े थे। गोली सिर में लगी थी। गोली चलने की आवाज और प्रभम की चीखें सुनते ही आसपास के अन्य लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
लोग उन्हें उठाकर जब तक अस्पताल ले जाते, उसकी सांसें थम चुकी थी। गोली लगने से कोटेदार के पति की मौत की खबर लगते ही पुलिस पहुंची। मौके पर मिला तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ पिपरी विनोद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधेड़ ने खुद को गोली मारकर जान दी है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।