फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

अतिक्रमण का शिकार हुई उदहिन माइनर

Mon, 30 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
तालाब, ग्रामसभा की जमीन ही नहीं कौशाम्बी में नहरें और माइनरें भी अतिक्रमण की शिकार हैं। मंझनपुर कस्बे के समीप उदहिन माइनर पर तो आसपास के लोगों ने कब्जा कर रखा है। मिट्टी से पाटकर लोगों ने आने-जाने का रास्ता बना लिया है। यही कारण है कि बरसों से इस नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आरोप है कि समस्या से अवगत कराने के बावजूद विभाग समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



कौशाम्बी के सिराथू, पइंसा, मंझनपुर, समदा आदि इलाके के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए उदहिन माइनर बनाई गई है। इसमें किशुनपुर पंप कैनाल से पानी उपलब्ध कराया जाता है। पर, कई साल साल से इस माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके कारण यह सूखी पड़ी है। माइनर को पाटकर आसपास के लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। मंझनपुर से समदा के बीच तो पटरी किनारे बने बसे लोगों ने मिट्टी से माइनर को पाटकर रास्ता बना लिया है। इसके कारण नहर में पानी छोड़ा जाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


 उधर, माइनर को पाटे जाने की शिकायत कई बार स्थानीय किसानों ने नहर विभाग के अफसर और अन्य अधिकारियों से किया। इसके बाद भी नहर को अतिक्रमणमुक्त कराकर उसकी सफाई और टेल तक पानी उपलब्ध कराने की ओर गंभीरता नहीं दिखाई गई। वहीं देखें तो बारिश नहीं हने के कारण शासन ने कौशाम्बी को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। इसी के साथ खराब नलकूपों को दुरूस्त कराने, नहरों की सफाई कराकर टेल तक पानी उपलब्ध कराने का भी फरमान है। मगरोहनी गांव के बुधराम धोबी, दयाशंकर विश्वकर्मा, चिन्टू चौरसिया, देवमनि पाल, अवधेश विश्वकर्मा, कल्लू पाल आदि किसानों ने बताया कि पानी नहीं छोड़े जाने से उनके खेत बंजर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed