फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मार्ग हादसे में पंपकर्मी की मौत पर फूटा गुस्सा

Mon, 30 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल जा रहे तिल्हापुर पेट्रोलपंप के कर्मी रविशंकर मिश्र की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। सरायअकिल के कोटिया गांव के समीप किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गिरने के बाद चार पहिया वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में साथ रहा उसका मामा भी जख्मी हो गया। पंपकर्मी की मौत पर गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग करारी-इलाहाबाद मुख्यमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


 आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने एंबुलेंस समेत कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस अफसर के समझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रतापगढ़ के बूढ़ेपुर (बाघराय) गांव निवासी रविशंकर मिश्र (35) पुत्र बृजबिहारी मिश्र सरायअकिल के तिल्हापुर स्थित पेट्रोलपंप पर कर्मचारी है। रविवार शाम करीब 6 बजे वह अपने मामा तरूण कुमार तिवारी (45) के साथ मोटरसाइकिल से अमिरसा (सरायअकिल) ननिहाल जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही उसकी बाइक कोटिया गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहे तरूण कुमार घायल हो गए। एंबुलेंस और पुलिस के देर से आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर आए। करारी-इलाहाबाद मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। आक्रोशित लोगों का गुस्सा वाहनों पर भी फूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने लाठी-डंडे से एम्बुलेंस समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल बढ़ने पर पिपरी, सरायअकिल समेत आसपास के कई अन्य थानों की फोर्स बुला ली गई। सीओ चायल ने टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन कराकर चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। करीब घंटे बाद पुलिस अफसरों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed