{"_id":"2beffe7393c5515cab0e4eac48ef9346","slug":"kaushambi-news-hindi-news-317","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में बना हुआ है डेंगू का कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में बना हुआ है डेंगू का कहर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में महीनेभर से डेंगू का कहर बना हुआ है। चायल, करारी के बाद अब मूरतगंज, हर्रायपुर, कोखराज इलाके में भी लोग इससे पीड़ित होने लगे हैं। कोखराज के हर्रायपुर गांव की एक युवती की इसकी चपेट में आने से तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार शाम उसे इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं कोखराज इलाके के एक मंदिर का पुजारी भी डेंगू की चपेट में आने से बीमार हैं।
हर्रायपुर गांव की रहने वाली रेनू (20) पुत्र छोटेलाल हफ्तेभर से बुखार से पीड़ित है। परिवार के लोग स्थानीय एक चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। स्थानीय डॉक्टर की दवा से उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को अचानक उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन इलाहाबाद ले गए। रेनू के पिता छोटेलाल ने बताया कि इलाहाबाद में जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उसे भर्ती कर लिया है।
वहीं गांव में डेंगू का एक और मरीज सामने आने से लोगों में दहशत है। बता दें कि अभी 8 दिन पहले ही हर्रायपुर के पड़ोसी गांव बंथरी के रहने वाले भानु (8) की कथित डेंगू की चपेट में आने से ही मौत हो गई थी। इतना ही नहीं कौशाम्बी के चायल, करारी, पुरामुफ्ती, महगांव, मीरापुर, झंड़ापुर आदि कई गांवों के लोग अब भी डेंगू से पीड़ित होकर इलाहाबाद के विभिन्न अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। इसके अलावा कोखराज के एक मंदिर का पुजारी भी कई दिनों से डेंगू की चपेट में है।