फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

चुनावी रंजिश में बरलहा गांव में बवाल

Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
 चुनावी रंजिश को लेकर रविवार को करारी के बरलहा (साल्हेपुर) गांव के समीप दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच मारपीट के साथ ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट की घटना में बरलहा की बीएलओ, उसकी बेटी, पति समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर एएसपी, एसडीएम, सीओ फोर्स लेकर पहुंचे। सिपाहियों ने डंडा फटकारकर हमलावरों को खदेड़ा।
विज्ञापन


मामला शांत होने पर दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए करारी थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं दोपहर हुई घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनातनी बनी है।
विज्ञापन

मंझनपुर ब्लाक के बरलहा ग्रामसभा में शनिवार को प्रधान पद का चुनाव था। जहां यशवंत यादव की पत्नी और मुकीमपुर गांव रहने वाले इसराइल समेत दर्जनभर प्रत्याशी किस्मत आजमाए हैं। मतदान के दिन भी फर्जी वोटिंग को लेकर इन दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच हाथापाई, झड़प हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी है। इधर, रविवार की सुबह बरलहा ग्रामसभा के साल्हेपुर गांव का अंजय (17) पुत्र झुन्ना भिक्षाटन करने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह करारी स्कूल के समीप पहुंचा। कुछ लोगों ने वोट नहीं देने की बात कहते हुए उसकी पिटाई कर दी। अंजय इसराइल पक्ष का बताया जाता है। इसके करीब 4 घंटे बाद लाठी-डंडे आदि लेकर दर्जनभर लोग साल्हेपुर मोड़ पर स्थित पप्पू के पान की दुकान पर पहुंचे। यशवंत पक्ष के पप्पू की दुकान पर हमला करके तोड़फोड़, मारपीट की गई।

बता दें कि पप्पू की पत्नी कमलेश कुमारी बरलहा गांव की बीएलओ है। कमलेश कुमारी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दुकान पर हमला किया गया। इन लोगों ने पप्पू, उसकी पत्नी कमलेश कुमार और बेटी रिशु को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पप्पू पर हमला और दुकान में तोड़फोड़ की भनक लगते ही दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आए और दूसरे पक्ष के वाजिद अली पुत्र भुट्टो की सैलून की दुकान पर हमला करके उसकी बेरहमी से पिटाई की। दुकान भी तोड़ डाली। इस लेकर बवाल मच गया। मारपीट के साथ दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। दो पक्षों के आमने सामने होने से अनहोनी की आशंका से लोग भयभीत हो उठे।


किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना लगते ही एएसपी, एसडीएम, सीओ और कराऌरी एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने लाठी-डंडा फटकारकर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि यशवंत और इसराइल के बीच चुनाव को लेकर तनातनी बनी है। यही दोनों पक्ष भिड़े थे। घटना की जांच करके आगे की कार्रवाई होगी। वहीं दोपहर हुए हमले के बाद से गांव में तनातनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed