{"_id":"799bab8fe3f585405e3e53d06b8b3783","slug":"kaushambi-news-hindi-news-314","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी कर रही है वोटों से भरी मतपेटिका की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी कर रही है वोटों से भरी मतपेटिका की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में मंझनपुर और मूरतगंज में शनिवार को मतदान हुआ था। मतदान के बाद वोटों से भरी मतपेटिका की सुरक्षा पीएसी के जवानों के हवाले की गई है। मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र के बूथों की मतपेटिका रखने को ओसा मंडी और मूरतगंज के बूथों की वोटों से भरी मतपेटिका के लिए भिखनापुर डिग्री कालेज में स्ट्रांगरूम बनाया गया है।
पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्रामसभा सदस्य पदों के लिए चुनाव जारी है। पहले चरण में 28 नवंबर को मंझनपुर ब्लाक की 59 और मूरतगंज ब्लाक की 62 ग्रामसभा में चुनाव कराया गया। मंझनपुर ब्लाक की 59 ग्रामसभा के लिए बने 194 बूथों पर मतदान के बाद शनिवार शाम वोटों से भरी मतपेटिका को ओसा मंडी स्थित स्ट्रांगरूम में जमा कराया गया। इसी तरह से मूरतगंज ब्लाक के 62 ग्रामसभा के 217 बूथों पर हुए चुनाव के बाद मतपेटिका को भिखनापुर स्थित विश्वनाथ प्रसाद डिग्री कालेज में बने स्ट्रांगरूम में रखा गया है। जहां चारों चरणों के मतदान के बाद 13 दिसंबर को वोटों की गिनती कराई जाएगी। इन मतपेटिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानो के हवाले की गई है।