{"_id":"4e1f3e8d1bd19d13f54958e025a6f1e3","slug":"kaushambi-news-hindi-news-312","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में पहले चरण में 66.5 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में पहले चरण में 66.5 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/मूरतगंज (कौशाम्बी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को कौशाम्बी में कुल 66.5 फीसदी मतदान हुआ। मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक के 121 ग्रामसभा के 411 बूथों पर हुआ मतदान फर्जी वोटिंग की छिटपुट घटनाओं के अलावा शांतिपूर्ण रहा। इसी के साथ पहले चरण में गांव का मुखिया यानी प्रधान बनने के लिए मैदान में उतरे 1134 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है। पहले चरण के चुनाव में बरलहा, मितुआपुर, पाता, समदा समेत कई बूथों पर फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल भी हुआ। इन बूथों पर हंगामा काट रहे लोगों को पुलिस ने डंडा फटकारकर शांत कराया। मितुआपुर गांव के 300 वोटरों ने फर्जी वोटिंग को लेकर मतदान का बहिष्कार भी किया।
पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए शनिवार को पहले चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक में मतदान हुआ। मंझनपुर की 59 ग्रामसभा के 194 और मूरतगंज के 62 ग्रामसभा के 217 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक वोटिंग कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण का चुनाव फर्जी वोटिंग को लेकर हुई छिटपुट घटनाओं के अलावा शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान दोनों ब्लाकों में कुल 66.5 फीसदी मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसमें मंझनपुर में 68.5 और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र में कुल 64.5 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के लिए सुबह से ही ज्यादातर बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। इस दौरान मंझनपुर के बरलहा, पाता, समदा, मंगौरा और मूरतगंज ब्लाकों के बरई सुलेम, मितुआपुर, उमरछा, बसेढ़ी समेत दर्जनभर बूथों पर फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। इन बूथों पर एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच भिड़ंत भी हुई। सबसे ज्यादा हंगामा बरलगा, पाता और बरई सुलेमपुर बूथ पर दिखा। पाता में तो बूथ के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई के साथ ईंट-पत्थर भी चले। सूचना पर डीएम, एसपी फोर्स के साथ पहुंचे। अफसरों के साथ रही फोर्स ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़कर शांत कराया। पुलिस ने मौके से कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया। हालांकि इन सभी लोगों को मतदान की समाप्ति के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।