फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi, Jaunpur, Shravasti and Gorakhpur in the semi-finals

Kaushambi News: कौशाम्बी, जौनपुर, श्रावस्ती और गोरखपुर सेमीफाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi, Jaunpur, Shravasti and Gorakhpur in the semi-finals
विजेता कौशाम्बी टीचर्स टीम। स्रोत- ​शिक्षक
रिजवी डिग्री कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गए लॉर्ड बुद्धा कप के रोमांचक मुकाबलों में कौशाम्बी टीचर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, जौनपुर, श्रावस्ती और गोरखपुर ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

कौशाम्बी टीम के कप्तान सुशील तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 78 रन बनाए। जवाब में बलिया की टीम 61 रन पर सिमट गई। कौशाम्बी की ओर से सुशील तिवारी ने 15, सौरभ त्रिपाठी ने 14, राजेश शुक्ला ने 15 और नीरज सिंह ने 11 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाज आलोक पटेल ने तीन ओवर में एक मेडन डालते हुए मात्र नौ रन देकर चार विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। मारुति नंदन त्रिपाठी ने तीन ओवर में नौ रन देकर एक विकेट झटका, जबकि मनोज वर्मा ने भी एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में गोरखपुर ने अयोध्या को पांच विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही जौनपुर व श्रावस्ती ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते हैं। लॉर्ड बुद्धा कप के संयोजक टीम मैनेजर केशव प्रसाद ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed