{"_id":"65ae4043717b48c199027555","slug":"kaushambi-case-filed-against-the-young-man-who-made-indecent-remarks-on-ram-did-objectionable-pose-on-social-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक पोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा, सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक पोस
Mon, 22 Jan 2024 03:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:45 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर साइबर सेल ने प्रकरण की जांच की तो पता चला कि पोस्ट महेवाघाट कोतवाली के हिनौता गांव के युवक ने की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एक तरफ जहां सारा देश अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जश्न मना रहा है, वहीं एक युवक ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सनसनी फैला दी। वायरल पोस्ट को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची है। जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर साइबर सेल ने प्रकरण की जांच की तो पता चला कि पोस्ट महेवाघाट कोतवाली के हिनौता गांव के युवक ने की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो वह नहीं मिला। पता चला कि आरोपी युवक हरियाणा में रहता है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि चौकी प्रभारी हिनौता अरविंद दुबे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन