{"_id":"655e58c1e99d86f7660300e4","slug":"karari-defeated-saraiqil-and-bharwari-defeated-ukhaiyakhas-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-5445-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करारी ने सरायअकिल और भरवारी ने उखैयाखास को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करारी ने सरायअकिल और भरवारी ने उखैयाखास को हराया
Thu, 23 Nov 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
करारी। करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में आयोजित अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में पांचवें दिन बुधवार को दो मैच हुए। एक में करारी ने सरायअकिल तो दूसरे में भरवारी ने उखैयाखास को हराया।
पहला मैच करारी इंटर कॉलेज व विट्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज सरायअकिल की टीम के बीच हुआ। टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी विट्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 52 रन बनाए। करारी इंटर कॉलेज ने 5.1 ओवर में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए और मैच जीत लिया। इसमें 23 रन बनाने के साथ चार विकेट लेने वाले अजीतेश तोमर को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
दूसरा मैच नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी और रियाज इंटर कॉलेज उखैयाखास के बीच हुआ। नेशनल इंटर कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 80 रन बनाए। अनुराग ने 23 और संकलेश तिवारी ने टीम के लिए 13 रन जोड़े। वहीं रियाज इंटर कॉलेज की पूरी टीम 8.5 ओवर में 62 रन पर आउट हो गई। इस तरह नेशनल इंटर कॉलेज ने 18 रन से मैच जीत लिया। इसमें सुजीत कुमार ने चार और अंशु सोनकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सुजीत कुमार को दिया गया। इस मौके पर आयोजक सचिव डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी, कोच शैलेंद्र सिंह, मुकेश, ज्ञानसिंह कुशवाहा मौजूद रहे।