फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kabaddi teacher himself prepared the seeds of promising students by

Kaushambi News: कबड्डी शिक्षक ने खुद जिमनास्टिक खिलाड़ी बनकर तैयार की होनहारों की पौैध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi teacher himself prepared the seeds of promising students by
मंडलीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन बालिकाओं को जिमनास्टिक के लिए तैयार करने वाली शिक्षक की खेल विधा कबड्डी रही है। जहां बालिकाओं ने अपने प्रयास से सफलता पाई। वहीं, शिक्षिका ने भी खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए खुद को जिमनास्टिक का खिलाड़ी बना लिया और होनहारों की पौध तैयार कर दी।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को खेल शिक्षिका संगीता सिंह ने प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने बताया के उनका मुख्य खेल कबड्डी रहा है। वह स्कूल आईं तो बालिकाएं जिमनास्टिक की तैयारी करती मिली। इसके बाद शिक्षिका ने खुद को उनके अनुसार तैयार किया। इस बार स्कूल की पांच खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। पूर्व में एक खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेल चुकी है।
विज्ञापन

---
- मेरा खेल कबड्डी रहा है। इसके बाद भी बालिकाओं की लगन को देखते हुए जिमनास्टिक सीखना पड़ा। अब इनको सिखाते हैं। इनकी मेहनत रंग लगाई और पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह सिलसिला जारी रहे। - संगीता सिंह, खेल शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- जिमनास्टिक के बारे में कम ही जानती थी। यहां इस बार आठवीं में नाम लिखाया है। कक्षा की कई लड़कियां खेलती थी। उनके साथ जाने लगी और धीरे- धीरे खेल अच्छा लगने लगा। कोच ने भी जानकारी दी और चयन हो गया।- कशिश
--
- कक्षा 10 में होने के कारण पढ़ाई का बड़ा दबाव है। इसके बाद भी खेल में रुचि रही और अभ्यास कर रहे हैं। परिवार में मिट्टी के बर्तन बनाने का काम होता है। इसमें भी सहयोग करना पड़ता है। स्कूल में कोच ने हौसला बढ़ाया तो अब मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। - ज्ञानमती देवी

--
- कक्षा सात में पढ़ रही हूं। कोच ने खेल के बारे में बताया। पहली बार जिला स्तर पर खेली और मंडल के लिए चयन हुआ है। - रुपाली

---
इनका हुआ चयन
मंडलीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता 30 सितंबर को प्रयागराज में होगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिले के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला खेल सचिव श्यामलाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी के पांच खिलाड़ी शामिल है। इसमें अंडर-17 जूनियर वर्ग में ज्ञानमती, कशिश, मोहनी देवी, काजल। अंडर-14 में रिया व रुपाली का चयन हुआ है। इसी प्रकार अंडर-19 बालक वर्ग में ब्रम्हचारी इंटर कॉलेज के हिमांशु सिंह व संपति देवी इंटर कॉलेज के रितिक यादव का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed