{"_id":"6aada54a762df878b20ecb71","slug":"railway-staff-saved-a-woman-who-had-gone-to-jump-in-front-of-a-train-with-her-two-children-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-148475-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदकर जान देने पहुंची महिला को रेल कर्मियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदकर जान देने पहुंची महिला को रेल कर्मियों ने बचाया
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे दो बच्चों संग जान देने पहुंची महिला को रेलवे कर्मियों ने बचा लिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पिपरी क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। महिला के अनुसार पति बेरोजगार और नशे का आदी है। इस कारण दंपती में अक्सर विवाद होता रहता है। शनिवार को विवाद के बाद महिला दो वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटे को लेकर रेलवे लाइन पर पहुंच गई। ट्रैक पर बैठी महिला को देखकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सूर्यभान यादव साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों समेत सुरक्षित हटाकर पुलिस के सुपुर्द किया।
सूचना पर चौकी प्रभारी लाल साहब यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर समझाया। इसके बाद महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।