{"_id":"599b3f334f1c1b1b048b4a6a","slug":"jila-panchayat-president-elecion-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला आज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा। इसका फैसला मंगलवार को होगा। 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलेक्ट्रेट की कई चक्रों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनामिका सिंह व मधुपति वाचस्पति मैदान में हैं। मधुपति वाचस्पति दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह तीसरी बाद मैदान में हैं। वहीं अनामिका सिंह ने अध्यक्षी के लिए पहली बार दावा ठोका है। वह वार्ड नंबर एक से सदस्य हैं। मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद की कुर्सी मधुपति के इस्तीफा देने से खाली हुई थी। उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एसपी अशोक कुमार पांडेय, एडीएम राकेश श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डॉयट मैदान तक सदस्य व प्रत्याशी चालक के साथ ही आएंगे। इसके बाद उन्हें अकेले प्रवेश करना होगा। मोबाइल व असलहा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा चुनाव के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इसका कड़ाई से पालन कराएं। धारा-144 का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
सदस्यों को दिया गया मतदान का प्रशिक्षण
कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने जिला पंचायत सदस्यों को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि उम्मीदवार के नाम के सामने संख्या-1 लिखने पर उसे मतदाता का प्रथम अधिमान माना जाएगा। दूसरे उम्मीदवार के नाम सामने संख्या-2 दो लिखने पर उसे दूसरी वरीयता का अधिमान माना जाएगा।