फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Innocent child falls into bucket filled with water, dies

Kaushambi News: पानी भरी बाल्टी में गिरा मासूम, हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Innocent child falls into bucket filled with water, dies
पिपरी कोतवाली के चलौली गांव में रविवार की दोपहर खेलने के दौरान पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


चलौली निवासी शिव सेवक मजदूरी करते हैं। रविवार को भी वह काम करने चला गए थे। पत्नी रेनू खेत से चारा लेने के लिए गई थी। घर पर उनका डेढ़ साल का बेटा सुमित बीमार दादी के पास खेल रहा था। इसी बीच वह घर में रखी पानी भरी बाल्टी में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खेत से वापस लौटी रेनू ने सुमित की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पानी की बाल्टी में उसका शव देख वह बदहवास हो गई। जानकारी मिलने के बाद शिवसेवक भी घर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed