{"_id":"69d8107288eeeb9a0601867f","slug":"inflation-in-gold-and-silver-prices-has-ruined-the-wedding-budget-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139526-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सोने-चांदी की महंगाई ने बिगाड़ा शादी का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सोने-चांदी की महंगाई ने बिगाड़ा शादी का बजट
Fri, 10 Apr 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
करारी कस्बा स्थित सराफा की दुकान में ज्वेरात देखते ग्राहक। संवाद
सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने शादी वाले घरों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण अब दुल्हनों के जेवर हल्के होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सोने का दाम 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.46 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है।
सराफा बाजार में ग्राहकों की प्राथमिकताएं भी बदलती नजर आ रही हैं। पहले जहां शादी में भारी जेवर बनवाए जाते थे, वहीं अब लोग खर्च कम करने के लिए हल्के और सीमित आभूषण ही बनवा रहे हैं। सराफा व्यापारी राजू स्वर्णकार ने बताया कि पहले दुल्हनों के लिए छह चूड़ी, बाजूबंद, करधनी, हाथफूल, रानीहार, झुमका और कई अंगूठियां बनती थीं, लेकिन अब ग्राहक चार चूड़ी, दो-तीन अंगूठी, झुमका और चेन तक ही सीमित हो गए हैं।
गुवारा तैयबपुर के सुभाष यादव ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दस दिन बाद है, लेकिन सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने उनका बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने, कहा कि मजबूरी में जेवर बनवा रहे हैं, लेकिन वजन कम कर दिया है। बढ़ती महंगाई ने जहां आम लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं शादी जैसे खास मौके पर भी लोगों को समझौता करना पड़ रहा है।