फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In search of a son, the troubled couple wreaked havoc

बेटे की खोजबीन में परेशान दंपती पर बरपा दबंगों का कहर

Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
In search of a son, the troubled couple wreaked havoc
In search of a son, the troubled couple wreaked havoc
कोखराज कोतवाली के जलालपुर बोरियो गांव के लापता इंटर के छात्र की खोजबीन में परेशान मां-बाप पर बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने कहर बरपाया। दबंग अपने परिवार की लापता दो बच्चों की मां को नाबालिग पर अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बात की खुन्नस को लेकर छात्र के घर पर रात में दबंगों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ व मारपीट की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को कोतवाली ले गई। जहां रात भर बैठाए रखने के बाद शुक्रवार सुबह सुलह कराकर छोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन

जलालपुर बोरियो गांव निवासी मुन्ना लाल का कहना वह प्रयागराज में नौकरी करता है। उसका बेटा भरवारी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। 24 अप्रैल को मुन्ना लाल का बेटा परीक्षा देकर घर आया। इसके बाद 25 अप्रैल को वह घर से लापता हो गया। परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे, इसी दौरान पता चला कि गांव में रहने वाली दो बच्चों की मां भी गायब है। महिला के घरवालों ने किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर, इससे पहले ही मुन्ना लाल ने मूरतगंज चौकी में अपने बेटे के अगवा किए जाने का अंदेशा जाहिर करते हुए शिकायती पत्र दे रखा था। मुन्ना लाल के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम महिला के घरवाले उसके घर में दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर मुन्ना लाल व उसकी पत्नी कुसुम को जमकर पीटा गया। शोरगुल सुन जुटे ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी रात को यूपी-112 को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मुन्ना लाल व विपक्षी को कोतवाली ले गई। यहां रात भर बैठाए रखने के बाद सुबह दोनों पक्ष के बीच सुलह कराकर छोड़ दिया गया। मुन्ना लाल का कहना है कि पिटाई में उसे व उसकी पत्नी को काफी चोट आई हैं। पुलिस ने उनका मेडिकल भी नहीं कराया। उसने साजिश के तहत विपक्षी पर अपने बेटे को गायब करने व अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed