फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal mining of sand will lead to gangster

बालू के अवैध खनन पर लगेगा गैंगस्टर

Thu, 05 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of sand will lead to gangster
बालू के अवैध खनन पर लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन

बोले जिलाधिकारी,परिवहन करने वालों माफिया की भी सूची बनाकर की जाए कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बैठक कर खनन, राजस्व, अभियोजन,एंटी भू-माफिया तथा कर करेत्तर की राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर नाराजगी जाहिर की। अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले माफिया के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएम ने उपजिलाधिकारियों व खनन अधिकारी को वैध पट्टा धारकों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा। चेतावनी दी कि कोई भी पट्टा धारक अपनी निर्धारित सीमा के बाहर किसी भी दशा में खनन कार्य न करने पाए। साथ ही खनन के लिए निर्धारित शर्तों का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। खनन एवं मापन के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, खनन अधिकारी, उपजिलाधिकारियों तथा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में बालू की ओवरलोडिंग नही होनी चाहिए। राजस्व से सम्बन्धित विषयों की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों को इस माह के अंत तक अवश्य निस्तारित कर दें। अभियोजन विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि मुकदमों में ऐसी पैरवी की जाए कि जिससे कोई भी दोषी व्यक्ति छूटने न पाए। डीएम ने एसडीएम और थानेदारों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक भूमि एवं तालाबों पर बेदखली की प्रभावी ढंग से कार्यवाही कर तत्काल अवैध निर्माण ढहवाने के साथ ही भू-माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने आबकारी, परिवहन, बाट-माप एवं विद्युत विभाग के राजस्व वजसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभगों के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्रवाई मे तेजी लाकर राजस्व वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी अभिनन्दन,एडीएम मनोज, सभी एसडीएम, एआरटीओ शंकर जी सिंह एव खनन अधिकारी आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed