{"_id":"6202be80a26c6d50bf2f9a55","slug":"if-the-son-turns-out-to-be-useless-the-daughter-in-law-has-to-fulfill-the-responsibilities-pallavi-kaushambi-news-ald326633848","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा निकम्मा निकल जाए तो बहू को निभानी पड़ती हैं जिम्मेदारियां : पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा निकम्मा निकल जाए तो बहू को निभानी पड़ती हैं जिम्मेदारियां : पल्लवी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करती सिराथू प्रत्याशी पल्लवी पटेल
- फोटो : KAUSHAMBI
जिले की हाईप्रोफाइल विधान सभा सीट मानी जा रही सिराथू से मंगलवार को सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने नामांकन किया। नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब पल्लवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रत्याशी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा।
डिप्टी सीएम को सिराथू का बेटा कहा जाने के सवाल पर पल्लवी ने खुद को जिले की बहू बताते हुए कहा कि जब बेटा निकम्मा निकल जाए तो बहू को आगे आकर जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं।
तमाम अटकलों के बाद आखिरकार नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अपना दल (कमेरावादी) की कार्यकारी अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने सिराथू विधान सभा सीट से सपा के टिकट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन के बाद पल्लवी पटेल ने पत्रकारों से बाचतीच में कहा कि उत्तर प्रदेश में कई चुनौतियां हैं। चुनौतियां का आकलन इसी बात से किया जा सकता है कि मुख्यमंत्री को अपने चुनाव के लिए सीट तलाश करनी पड़ रही है। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने चुनाव लड़ने के सवाल पर पल्लवी ने कहा कि वह सिराथू की बहू हैं। यह अहमियत नहीं रखता है कि सामने डिप्टी सीएम है या फिर कोई और।
अहमियत मुद्दों व सोच की होनी चाहिए। पल्लवी से सवाल किया गया कि डिप्टी सीएम कहते हैं कि वह सिराथू के नेता नहीं बल्कि बेटे हैं। इस पर पल्लवी का कहना था कि निसंदेह वह बेटे हैं, लेकिन जब बेटा निकम्मा निकल जाए तो बहू को आगे आकर जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं। बतातें चले कि पल्लवी की ससुराल सिराथू तहसील के कोरीपुर गांव में है।