फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   huge raining in kaushambi exposes civic amenities in rural areas

बेमौसम बारिश ने खोल दी गांवों की सफाई व्यवस्था की पोल

Fri, 21 May 2021 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
huge raining in kaushambi exposes civic amenities in rural areas
huge raining in kaushambi exposes civic amenities in rural areas - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। पहली बरसात ने गांवों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां चोक होने के कारण पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गई। गांव की गलियां बारिश के पानी से ताल तलैया बन गईं। यह हाल जिले के ज्यादातर गांवों का है। मंझनपुर विकासखंड के दानपुर गांव का हाल अत्यंत दयनीय है।
विज्ञापन

मंझनपुर विकासखंड अंतर्गत दानपुर गांव के मुकेश त्रिपाठी, सनद त्रिपाठी, अश्वनी नामदेव, पप्पू शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, जय सिंह का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी गांव ही नहीं आते हैं। सफाई न होने के कारण नालियां चोक हैं। इससे गांव में पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश के पानी से गांव की गलियां लबालब हो गई हैं। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। यही हाल अगल-बगल के कई गांवों का भी है। सफाईकर्मियों की इस मनमानी से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed