फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Household ashes due to the spark of the stove, the death of the innocent, four serious

चूल्हे की चिनगारी से घर में लगी आग, मासूम की मौत, चार गंभीर

Wed, 18 May 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Household ashes due to the spark of the stove, the death of the innocent, four serious
चायल के बलीपुर टाटा गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद जांच के लिए पहुंची तहसीलदार दीपिका सिंह - फोटो : KAUSHAMBI
चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव में सोमवार की रात चूल्हे की चिनगारी से लगी भीषण आग ने कोहराम मचा दिया। आग की लपटों से घर के अंदर सो रही एक मासूम ने दम तोड़ दिया। जबकि, परिवार के चोर लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बलीपुर टाटा निवासी शिवालाल मजदूरी करता है। शिवलाल ने बताया कि सोमवार की रात खाना बनाने के बाद परिजन चूल्हे की आग बुझाना भूल गए। देर रात चूल्हे से उठी चिनगारी उसके खपरैलनुमा घर में फैल गई। देर रात में जब तक परिवार के लोग समझ पाते कि तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटों से घिरे परिवार वाले चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह से जान बचाकर बाहर भागे। तब तक आग की चपेट में आकर घर में रही शिवालाल की पत्नी संतरा देवी, भयाहू नूमा देवी पत्नी धर्मेंद्र और धर्मेंद्र की दो बेटियां अंशिका (3) अनुराधा (एक) गंभीर रूप से झुलस गई। शोरगुल सुन जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात अंशिका ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार मे कोहराम है। घर में गृहस्थी का कोई समान नहीं बचा है। मंगलवार को चायल की तहसीलदार दीपिका सिंह ने मौका मुआयना किया। उनकी मौजूदगी में अंशिका के शव का पंचनामा कराने का बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के इलाज व हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed