फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   His Excellency showed the path of development by presenting the example of Gujarat.

Kaushambi News: गुजरात की नजीर पेशकर महामहिम ने दिखाया विकास का रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
His Excellency showed the path of development by presenting the example of Gujarat.
दो दिवसीय दौरे पर आईं राज्यपाल शाम करीब 4.30 बजे पहुंची सयांरा गेस्ट हाउस
विज्ञापन

अफसरों, भाजपाइयों संग 45 मिनट की बैठक
आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को कौशाम्बी पहुंचीं। सयांरा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने अफसरों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गुजरात के औद्योगिक विकास के बारे में बताया। कहा कि यूपी में ऐसा किया जा सकता है।
आलाधिकारियों संग भाजपाइयों ने भी महामहिम स्वागत किया। इसके बाद करीब पौन घंटे की बैठक हुई। इसमें राज्यपाल ने राजनैतिक और विकास के मु्द्दे पर चर्चा की। गुजरात की नजीर पेशकर विकास का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

चित्रकूट से चलकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला शाम करीब 4.30 बजे सयांरा स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस पहुंचा। अधिकारियों और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सभी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेताओं को संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को कहा। चर्चा के दौरान राज्यपाल का फोकस विकास पर रहा। गुजरात का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि जिस तरह का विकास वहां है, वैसा यहां दिखता नहीं। वहां पर तमाम फैक्टरियां हैं, जिससे रोजगार के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ता। यहां भी ऐसा हो सकता है। बशर्ते, सब मिलकर काम करें। लोग जब आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो विकास अपने आप नजर आने लगेगा।
राज्यपाल शुक्रवार को कड़ा ब्लॉक के थुलगुला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगी। महिलाओं को पोषण किट वितरित करेंगी।

महामहिम का इन्होंने किया स्वागत

महामहिम का स्वागत करने वालों में राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति अखिलेश सिंह, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी चंद्र प्रकाश, डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद भरवारी अध्यक्ष कविता पासी, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद, लाल बहादुर, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।

कड़ाधाम में दर्शन का बदला कार्यक्रम

कड़ा। पहले राज्यपाल को बृहस्पतिवार की शाम 4.30 बजे ही दर्शन-पूजन के लिए कड़ाधाम पहुंचना था। इसके लिए सभी तैयारियां हो गईं थीं। बाद में कार्यक्रम बदल गया। अब वह शुक्रवार की सुबह वह कड़ाधाम आएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed