{"_id":"68e6c6d5f2a51497970f0485","slug":"hindu-leaders-get-bail-supporters-happy-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131135-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हिंदूवादी नेताओं को मिली जमानत, समर्थकों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हिंदूवादी नेताओं को मिली जमानत, समर्थकों में खुशी
Thu, 09 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
चौराहे पर एक अक्तूबर को मारपीट मामले में जेल भेजे गए हिंदूवादी नेताओं को बुधवार को अदालत से राहत मिल गई है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में संशोधन कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने आरोपियों को जमानत दे दी।
मंझनपुर चौराहे पर हिंदूवादी नेताओं का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में कादीपुर निवासी बबलू ओझा की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि विहिप जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल और पवइया प्रधान यशवंत यादव की तलाश शुरू की थी।
मंगलवार को पुलिस ने वादी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा हटाते हुए सामान्य मारपीट की धारा लगाई। संशोधित एफआईआर न्यायालय में प्रस्तुत की गई। इस पर बुधवार को सीजेएम दीपक जायसवाल ने आरोपियों को जमानत योग्य मानते हुए वेद प्रकाश पांडेय, पुष्पेंद्र पांडेय, शिवम पांडेय, सर्वेश पटेल और बीरेंद्र दिवाकर को जमानत दे दी।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों की रिहाई का पत्र जेल अधीक्षक को भेज दिया गया। निर्णय की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। देरशाम सभी को जेल से रिहा कर दिया गया। इस बीच सैकड़ों वाहनों के साथ लोगों ने रिहा हुए हिंदूवादी नेताओं का स्वागत किया।