फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Harassment woman in the house with a pistol In Kaushambi

कौशाम्बी : तमंचा सटाकर घर में सो रही महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने सादे कागज पर लगवाया अंगूठा

Wed, 18 Oct 2023 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 05:25 PM IST
सार

महिला का कहना है उसके पति की मौत हो चुकी है। वह बच्चों के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। आरोप है कि 10 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला एक दबंग दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। तमंचा सटाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Harassment woman in the house with a pistol In Kaushambi
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला व उसके बच्चों को तमंचा से गोली मार देने की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सादे कागज में महिला का अंगूठा लगवा लिया। बुधवार को पीड़िता ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत की है।

विज्ञापन

महिला का कहना है उसके पति की मौत हो चुकी है। वह बच्चों के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। आरोप है कि 10 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला एक दबंग दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने तमंचा सटाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शिकायत करने पर उसे व उसके बच्चों को गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह शिकायत करने कनैली पुलिस चौकी गई। वहां दरोगा ने उससे सादे कागज में अंगूठा लगवा लिया। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया व न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया। बुधवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। महिला का कहना है एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed