फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Grocery businessman arrested with 300 liter diesel

300 लीटर डीजल के साथ किराना कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2020 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Grocery businessman arrested with 300 liter diesel
300 लीटर डीजल के साथ किराना कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन

नेवादा में किराने की दुकान पर बेचता था ईंधन, आपूर्ति और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नेवादा गांव से एक किराना कारोबारी को करीब 300 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया। वह अपनी दुकान पर डीजल की बिक्री करता था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि नेवादा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रामबाबू किराने की दुकान पर चोरी से डीजल बेचता है। खबर मिलते ही उन्होंने आपूर्ति विभाग के एआरओ सत्येंद्र राय और निरीक्षक निखिल कुमार के साथ दबिश दे दी। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि किराना की दुकान से 300 लीटर डीजल बरामद किया गया है। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से डीजल लाकर गांव में फुटकर बिक्री करता था। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी डीजल बनाता था। हालांकि आपूर्ति विभाग के अफसर इस बात की जांच कराने के लिए तैयार नहीं है। निरीक्षक का कहना है कि आरोपी पंप से ही डीजल लाकर बेचता था। जबकि डीजल की जांच कराई जाए तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। कोतवाल वीवी सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। डीजल की जांच कराने का जिम्मा आपूर्ति विभाग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed