फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Governor will visit Kaushambi today, officials busy in preparations

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ: कौशाम्बी के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी

Wed, 20 Dec 2023 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 20 Dec 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Governor will visit Kaushambi today, officials busy in preparations
चित्रकूट जाने के लिए मंझनपुर चौराहे से होकर गुजरता राज्यपाल का काफिला। संवाद
कौशाम्बी के दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी
विज्ञापन

-- डीएम-एसपी ने कड़ा के थुलगुला पहुंच कर लिया जायजा, जेल में भी व्यवस्थाएं की गईं दुरुस्त
फोटो-21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आ रही हैं। इसे लेकर बुधवार को पूरा दिन प्रशासन सक्रिय रहा। कड़ा ब्लॉक के थुलगुला गांव से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक को चमकाया गया।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सुबह करीब 11 बजे मंझनपुर होते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हुईं। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत रास्ते में पड़ने वाले अन्य प्रमुख चौराहों पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे। अब राज्यपाल 21 दिसंबर की दोपहर 3.45 बजे मां शीतला गेस्ट हाउस सयांरा पहुंचेंगी। यहां से निकल कर शाम 4.30 बजे कड़ा स्थित मां शीतला के धाम पहुंचेंगी। वहां देवी मां का पूजन-अर्चन करेंगी। दूसरे दिन 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे कड़ा के थुलगुला गांव में कार्यक्रम होगा। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में राज्यपाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। महिलाओं और बच्चों को पोषण किट देंगी। इसके बाद राज्यपाल सुबह 11.35 बजे जिला जेल पहुंचेंगी। जेल का निरीक्षण करने के साथ ही महिला बंदियों व उनके बच्चों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 12.15 बजे कलक्ट्रेट के सभागार पहुंच कर केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। बैठक के बाद दोपहर 1.40 बजे पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

-----------
डीएम-एसपी ने थुलगुला पहुंच लिया तैयारियों का जायजा
सिराथू। डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव बुधवार को कड़ा ब्लॉक के थुलगुला गांव पहुंचे। गांव के परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। गांव में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान की कमियां भी डीएम को दिखीं, जिन्हें दूर कराने के निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों से जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा, बीडीओ विजय शंकर तिवारी, डीपीओ सुरेश गुप्ता, सीडीपीओ मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

चित्रकूट जाने के लिए मंझनपुर चौराहे से होकर गुजरता राज्यपाल का काफिला।      संवाद

चित्रकूट जाने के लिए मंझनपुर चौराहे से होकर गुजरता राज्यपाल का काफिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed