{"_id":"5fb96ef08ebc3e9bde7be3f4","slug":"goons-looted-cash-and-mobile-phone-from-driver-kaushambi-news-ald2920748140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो चालक से लिफ्ट लेकर लूट ली नकदी व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो चालक से लिफ्ट लेकर लूट ली नकदी व मोबाइल
विज्ञापन
goons looted cash and mobile phone from driver
मंझनपुर। चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने एक बोलेरो चालक को लूट लिया। विरोध पर मारपीट कर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली के विजयीपुर गांव निवासी संतोष कुमार बोलेरो चालक हैं। शुक्रवार को उसके ही क्षेत्र के कुछ लोग उसकी बोलेरो लेकर प्रयागराज आ रहे थे। दोपहर बाद रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने जीटी रोड पर बोलेरो चालक से लिफ्ट मांगी। चालक संतोष ने दोनों युवकों को गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने पर दोनों युवकों ने चालक संतोष को शराब पिलाने का लालच दिया। जैसे ही संतोष अपनी गाड़ी लेकर तेरहमिल चौराहे पर पहुंचा तो शराब पिलाने का बहाना बनाकर युवकों ने गाड़ी को सैयद सरावां वाली रोड पर मोड़ लिया।
एक सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों युवकों ने चालक संतोष को शराब पिलाई और फिर उसके पास रहे तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर चरवा संतशरण सिंह का कहना है कि लूट की घटना गलत है। बोलेरो का चालक युवकों को बखूबी पहचानता है। सभी ने मिलकर एक साथ बोलेरो के अंदर शराब पी। इसके बाद मामूली बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई। आरोपी फरार हो गए हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।