फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   give the hang signal in turning during the riding of your cycle

साइकिल चलाने के दौरान मुंडने से पहले दे हाथ

Sun, 24 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
give the hang signal in turning during the riding of your cycle
give the hang signal in turning during the riding of your cycle - फोटो : KAUSHAMBI
साइकिल चलाने के दौरान मुड़ने से पहले दें हाथ
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल धमावां और उच्च प्राथमिक विद्यालय पंसौर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
मंझनपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को राजकीय हाईस्कूल धमावां व उच्च प्राथमिक पंसौर में छात्रों को ट्रैफिक नियम बताए गए। खासकर साइकिल से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क पर विशेष सावधानी के साथ चलने को कहा गया।

यातायात प्रभारी रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि साइकिल में किसी तरह का इंडीकेटर नहीं होता। इसलिए सड़क पर मुड़ने से पहले हाथ जरूर दें। संभव हो तो साइकिल खड़ी करने के बाद पहले पीछे देखे, फिर मुड़ा जाए। किशोर छात्र-छात्राओं से कहा कि अगर उनकी उम्र 16 साल पूरी हो चुकी है तो वह 60 सीसी तरह की गाड़ी चला सकते हैं। एआरटीओ कार्यालय से उन्हें लाइसेंस भी मिल जाएगा। बाइक चलाते वक्त हेलमेट जरूर लगाएं। परिवार का अगर कोई सदस्य शराब पीकर वाहन चलाता है तो उसे रोका जाए। इसके अलावा नशा किए व्यक्ति के साथ बिल्कुल यात्रा नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर उपनिरीक्षक यातायात संतलाल सरोज सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed