{"_id":"5e5167f78ebc3ef38e365e58","slug":"girlfriends-throat-lover-commits-suicide-in-kaushambis-charva-kaushambi-news-ald2692171102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी के चरवा में प्रेमिका की गला रेत प्रेमी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी के चरवा में प्रेमिका की गला रेत प्रेमी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
girlfriends throat lover commits suicide in kaushambis charva
- फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी के चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में शुक्रवार रात 19 साल की ज्योति का गला रेत उसके प्रेमी छोटू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त युवती शादी समारोह गए थे। शनिवार की सुबह जब वे आए तो घटना की जानकारी हुई। ज्योति की महीने भर पहले कहीं और शादी तय हो गई थी। संभवत: इसी गुस्से में छोटू ने उसे मार दिया और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।
सैयद सरावां निवासी छत्रधारी की छोटी बेटी ज्योति (19) वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। शुक्रवार रात ज्योति को छोड़कर परिवार के अन्य लोग रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने कटरा चले गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिवार वाले लौटकर आए तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद जवाब नहीं मिलने पर भाई दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। वहां जमीन पर ज्योति की खून से सनी लाश पड़ी थी। पास में ही धन्नी से छोटू (24) लटक रहा था। छोटू उनके दूर का रिश्तेदार मंझा का बेटा था। वह फतेहपुर के धाता के सोनारी गांव का रहने वाला था। घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए। सूचना पर एसपी अभिनंदन व सीओ चायल कृष्ण गोपाल सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था। ज्योति और छोटू के बीच प्रेम संबंध थे। घर वाले इस संबंध के विरोध में थे। महीने भर पहले ज्योति की शादी तय कर दी थी। अप्रैल में शादी होने वाली थी। संभवत: इसी मामले में बात करने के लिए ज्योति ने छोटू को घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों में कोई बात हुई और छोटू ने ज्योति का गला रेतकर खुदकुशी कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से पानी के ड्रम में छोटू के दो मोबाइल और ज्योति का एक मोबाइल मिला है। हत्या घरेलू चाकू से की गई थी। एसपी अभिनंदन ने कहा कि प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। अब तक की जांच के बाद इतना ही कहा जा सकता है कि युवक ने शादी तय होने से नाराज होकर युवती की हत्या कर खुदकुशी कर ली है। मृतका के परिवार वाले खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट में हत्या कर तरीका भी साफ हो जाएगा।
पुलिस ने पहले जताया था ऑनर किलिंग का शक
फांसी के फंदे पर लटके छोटू के खून से सने कपड़े वारदात स्थल हुए संघर्ष की गवाही दे रहे थे। पुलिस को पहले ऑनर किलिंग का शक था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली चाकू और पानी भरे ड्रम से मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद कहानी बदल गई। हालांकि पुलिस अधिकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस जब सैयद सरावां गांव पहुंची तो दरवाजा खुला था, लेकिन, दोनों शव उसी स्थान पर पड़े थे। पुलिस वालों को पहले ऑनर किलिंग का भी शक था। लेकिन, छोटू का शव फंदे से उतारकर देखा गया तो उसके कपड़ों पर खून की छींटे थे। पुलिस का मानना है कि रिश्ता तय होने की बात को लेकर ज्योति से उसकी तकरार हुई होगी। इसी के बाद उसने तैश में आकर ज्योति को गला रेतकर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद खुद की जीवनलीला समाप्त कर डाली। सीओ चायल के मुताबिक हत्या के बाद मेमोरी नष्ट करने के इरादे से छोटू ने तीन मोबाइल फोन कमरे में रखे पानी भरे ड्रम में डाल दिए। दो मोबाइल छोटू और एक मोबाइल ज्योति का है। पुलिस ने तीनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और उसके डाटा की जांच कर रही है। मौके से बरामद किया गया चाकू घरेलू उपयोग का है।
परिवार में छाया मातम, मचा कोहराम
ज्योति की शादी पूरामुफ्ती इलाके के मनौरी गांव में तय की गई थी। 23 अप्रैल को तिलकोत्सव तो 27 अप्रैल को बारात की तिथि नियत थी। दोनों परिवारों के लोग तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच हत्या की वारदात से ज्योति के परिवार मातम पसर गया। जानकारी पाकर कई रिश्तेदार सैयद सरावां पहुंचे थे। इन सभी की आंखें नम थीं।
बकरियों के चीखने पर पड़ोसियों ने पिता को किया फोन
ज्योति के परिवार के सभी लोग शुक्रवार रात वैवाहिक समारोह में गए थे। इन लोगों ने बकरियां पाल रखी हैं। ज्योति बकरियों को चारा देने की बात कहकर घर में रुक गई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि ज्योति का इरादा छोटू को घर बुलाकर उससे बात करने का था। सुबह करीब आठ बजे तक दरवाजा नहीं खुला और बकरियां भूख से चीखने लगीं तो पड़ोसियों को आशंका हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने ज्योति के पिता छत्रधारी को फोन किया। फिर परिवार के सभी लोग आननफानन घर आए।
दूर का रिश्तेदार था छोटू
छोटू, ज्योति का दूर का रिश्तेदार था। परिवार वालों ने बताया कि वह ज्योति की दादी की ननद के बेटे का बेटा था। हालांकि परिवार वाले इस बारे में खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं कि दोनों के बीच नजदीकी कब से थी। जबकि चरवा इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग था। इसकी भनक लगने के बाद ही परिवार वालों ने ज्योति का रिश्ता तय कर दिया था।
थम नहीं रहे ज्योति के परिजनों के आंसू
ज्योति अपने परिवार में सबसे छोटी थी। सबसे बड़ा रवि विवाहित है और उससे छोटे अरविंद के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पांच दिन पहले ही दोनों भाई घर आए थे। तीसरे नम्बर की शीला फिर नीलू भी विवाहित हैं। इन सबके बाद ज्योति थी। ज्योति की मौत के बाद से भाई-बहनों, पिता छत्रधारी व माता संवारी देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। इन्हें ढांढस बंधाने में रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों की आंखेें भी भर आ रही थीं।
ज्योति के भाई ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
ज्योति के भाई रवि ने अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर बहन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चरवा इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि घटना की बारीकी से विवेचना कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगा।
ज्योति के जिस्म पर थे खरोंच के कई निशान
ज्योति के जिस्म पर खरोंच के एक-दो नहीं कई निशान थे। जिससे साफ है कि दोनों के बीच छीना-झपटी भी हुई होगी। एसपी अभिनंदन का कहना है कि हो सकता है झगड़ा करते हुए गला घोंटकर हत्या करने के बाद हत्यारे ने चाकू से गर्दन रेत दी हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस इस बात से पूरी तरह आश्वस्त है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।