फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl raped on the pretext of marriage, sister held hostage

Kaushambi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बहन को बनाया बंधक

Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, sister held hostage
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बहन को बनाया बंधक
विज्ञापन

- महाराष्ट्र की रहने वाली है पीड़िता, पइंसा कोतवाली में की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। महाराष्ट्र में रहने वाली युवती को पहले नौकरी फिर शादी का झांसा देकर जिले के युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की बहन को भी बंधक बनाया था। किसी तरह पइंसा कोतवाली पहुंची युवती ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
पुुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह मुंबई की रहने वाली है। इस दौरान पइंसा कोतवाली इलाके के अफाक हुसैन से उसकी मुलाकात हुई। लॉकडाउन का दौर चल रहा था। वह और उसकी बहन बेरोजगार थी। अफाक ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई में उसका ग्लास का कारखाना चलता है। वह चाहे तो वहां नौकरी करके 60 हजार रुपये प्रतिमाह कमा सकती है। झांसे में आई युवती व उसकी बहन हरदो आ गईं। आरोप है कि यहां अफाक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बहन को बंधक बनाकर रखा जाता था। अब आरोपी घर भाग आया है। किसी तरह पइंसा कोतवाली पहुंची युवती ने अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

----------------


जमीन बिकवाने के बहाने विवाहिता को किया अगवा
पइंसा। कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति बताया उसकी पत्नी के नाम मायके में कुछ जमीन पड़ी है। एक मई को फतेहपुर जिले के भैषापुर गांव का युवक उसके घर पहुंचा व जमीन बिकवाने की बात करने लगा। इस पर पत्नी घर में रखे एक लाख रुपये व आभूषण लेकर युवक के साथ चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। शनिवार को घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को अगवा कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed