{"_id":"60242d1a8ebc3ee9415169c9","slug":"girl-killed-by-tractor-kaushambi-news-ald2989151185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की जान गई
विज्ञापन
Girl killed by tractor
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के पुनवार गांव के समीप बुधवार शाम बालू लादने जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर घर के बाहर खेल रही बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुनवार गांव निवासी मुन्ना यादव किसानी करते हैं। बुधवार शाम मुन्ना की छह वर्षीय बेटी अंशिका घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले करर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेकाबू पिकअप की टक्कर से दो सिपाही जख्मी
कोतवाली के मनियरवा नाले के समीप बुधवार शाम बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सिपाही सहित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला पिकअप चालक गाड़ी सहित भाग निकला। हादसे की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस घायल सिपाहियों को इलाज के लिए इस्माइलपुर सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के सलवन निवासी शिवलाल (24) पुत्र बृजलाल पुलिस विभाग में सिपाही हैं। इन दिनों उसकी तैनाती चित्रकूट जिले के सीतापुर पुलिस चौकी में है। मंगलवार रात वह प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर निवासी साथी सिपाही विजय पुत्र महावीर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों लोग मनियरवा नाले के पास पहुंचे तभी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।