फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl kidnapped and gang raped, case

Kaushambi News: युवती को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस

Sun, 10 Sep 2023 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 10 Sep 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and gang raped, case
युवती को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस
विज्ञापन

मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस किया है। युवती हफ्ते भर पहले खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक ने दोस्त के साथ मिल उसे अगवा कर गाड़ी में बैठा लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर प्रयागराज ले गए। आरोप है कि कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार किया। दरिंदों के चंगुल से छूटी युवती किसी तरह घर पहुुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार की शाम कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरकुश व शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
-------------
घर में घुसकर कुनबे को पीटा, छह पर एफआईआर
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के रूपनारायनपुर सैलाबी निवासी संगीता देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि पड़ोसी मूलचंद्र से उसकी रंजिश चल रही है। इसी अदावत में शनिवार की शाम पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल विवाहिता के घर में घुसकर संगीता व उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मूलचंद्र, सिंटू, रिंकू समेत 6 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

----------
दुकान में तोड़फोड़ कर युवक को पीटा, चार पर केस
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के बसुहार निवासी रामनुज मिश्र ने स्थानीय चौराहे समीप कपड़े की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की शाम पड़ोसी रविशंकर नशे में धुत होकर पहुंचा और हंगामा करने लगा। रामानुज ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाइयों और दोस्तों के साथ मिल दुकान में तोड़फोड़ करते हुए उसे पीटकर जख्मी कर दिया। शनिवार की शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविशंकर मिश्र, शंकर लाल, गया प्रसाद व शिव लोचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed