{"_id":"6611ba1fc109d055080d6c57","slug":"ganja-worth-eight-lakhs-recovered-two-smugglers-riding-on-scorpio-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110372-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आठ लाख का गांजा बरामद, स्काॅर्पियो सवार दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आठ लाख का गांजा बरामद, स्काॅर्पियो सवार दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मेहवाघाट थाना परिसर में बरामद स्कार्पियो और बोरे में भरा गांजा साथ में तस्कर। स्रोत: पुलि
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व महेवाघाट कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार भोर में महेवाघाट स्थित यमुना पुल के पास से स्कॉर्पियो सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। वाहन की तलाशी के दौरान एक झाल में रखा 33 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि बरामद गांजा की कीमत आठ लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा है। तस्कर चित्रकूट से गांजा लाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुकान-दुकान तक पहुंचाते थे।
सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार भोर मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्रकूट जिले की तरफ से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो से गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष महेवाघाट चंद्रभूषण मौर्य व एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ महेवाघाट स्थित यमुना पुल के समीप डट गए।
भोर में जैसे ही सफेद स्कॉर्पियो दिखी पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर उसे रोक लिया। तलाशी में स्कॉर्पियो के अंदर बड़ी बोरी (झाल) में भरा 33 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद हु्आ। स्काॅर्पियो सवार तस्करों की पहचान चित्रकूट जिले के रैपुरा कोतवाली अंतर्गत गड़वारा निवासी शुभम द्विवेदी व बच्चीलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुभम के खिलाफ रैपुरा में बलवा समेत अन्य केस दर्ज हैं। बच्चीलाल का थाने में अपराध संबंधी इतिहास नहीं मिला। शुभम ने बताया कि वह चित्रकूट से गांजा लाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुकान-दुकान पहुंचाता था।