फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Friend along with friend kidnapped girl student

Kaushambi News: सहेली ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा का किया अपहरण

Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
सार

कस्बे के टीआरएस कॉलेज में 12 वीं की छात्रा को उसकी सहेली ने अपने दोस्त की मदद से अगवा कर लिया। छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। छात्रा के घरवालों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से छात्रा को प्रयागराज से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Friend along with friend kidnapped girl student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कस्बे के टीआरएस कॉलेज में 12 वीं की छात्रा को उसकी सहेली ने अपने दोस्त की मदद से अगवा कर लिया। छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। छात्रा के घरवालों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से छात्रा को प्रयागराज से बरामद कर लिया है। छात्रा की सहेली भाग निकली, लेकिन उसका दोस्त पकड़ा गया। डहिया गांव की रहने वाली रूमा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सुनिधि राजपूत (16) सरायअकिल के टीआरएस स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर जब वह घर नहीं पहुंची तो उसने परिवार वालों के साथ बेटी की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान पता चला कि सुनिधि को प्रयागराज के कीडगंज मोहल्ले में रहने वाली उसकी सहेली माही अपने अज्ञात साथी के साथ बहलाकर स्कूटी पर बैठाकर अगवा कर लिया है। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सुनिधि के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता की गई तो वह प्रयागराज की मिली।
विज्ञापन


लोकेशन मिलते ही वह फोर्स के साथ प्रयागराज रवाना हो गए। महज छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुनिधि को सकुशल बरामद कर लिया गया है। छात्रा को बरामद कर उससे पूछताछ के बाद वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। वह अपने साथ हुई घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने वाली सहेली माही मौके पर नहीं मिली उसका पता लगाया जा रहा है। छात्रा के अपहरण में शामिल प्रयागराज के झलवा निवासी दिव्यांशु पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed