{"_id":"6998b021200300873b0aa0a8","slug":"four-people-including-a-businessman-were-injured-in-three-road-accidents-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-136881-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन सड़क हादसे में व्यवसायी सहित चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन सड़क हादसे में व्यवसायी सहित चार जख्मी
Sat, 21 Feb 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग सड़क हादसे में व्यवसायी सहित चार लोग जख्मी हो गए। सिराथू सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के लिए भेजा है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर कस्बा निवासी मनोज कुमार चौरसिया पुत्र स्वर्गीय माता प्रसाद शुक्रवार की दोपहर खागा फतेहपुर से इलेक्ट्रिक का सामान लेकर स्कूटी से वापस लौट रहे थे।
अजुहा कस्बे के भोला चौराहा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गए। मलाक पिंजरी गांव निवासी जयपाल बाइक से सिराथू जाते समय मधवामई गांव के समीप बेकाबू ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए तीसरी घटना सैनी के गुरुकुल विद्यालय के समीप बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत अलीपुर बहेरा गांव के उमाशंकर व बेटी अंशिका जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से सिराथू अस्पताल में भर्ती कराया है हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा है।