{"_id":"6722a6b9fd94cdac54057624","slug":"four-inter-district-criminals-caught-by-police-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-118129-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस के हत्थे चढ़े चार अंतर जनपदीय बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस के हत्थे चढ़े चार अंतर जनपदीय बदमाश
Thu, 31 Oct 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह चार अंतर जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक, तमंचा और नौ मोबाइल बरामद किया है। इसी के साथ पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
करारी कोतवाली के इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह मुखबिर से पता चला कि दरियापुर-भरवारी मार्ग पर अंतर जनपदीय बदमाश खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह को भी बुला लिया। करारी कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदर निवासी सुमित पासी, कुलदीप, गुलजार व झपिया निवासी सरनजीत को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने प्रयागराज के कैंट, संदीपन घाट व करारी इलाके में हुई चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म कुबूल किया है। पुलिस टीम को इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक, तमंचा और नौ मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद वाहन, असलहे व मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पूरामुफ्ती के मंदर निवासी रवि पासी का नाम उजागर किया है। वह बदमाशों को असलहे उपलब्ध कराता है। चोरी अथवा लूट का माल खरीदता है। पुलिस ने रवि पासी की भी तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान न्यायालय किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
-- --