{"_id":"5e03b3e58ebc3e87ec7fff08","slug":"former-prime-minister-atal-s-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-kaushambi-news-ald2639051177","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal's birth anniversary celebrated with great pomp
- फोटो : KAUSHAMBI
धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती
मंझनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती बुधवार को भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर ओसा स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सदस्य अरुण सिंह ने अटल के व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं जिले के अन्य इलाकों में भी जयंती मनाई गई।
ओसा स्थित गेस्ट हाउस में अरुण सिंह ने कहा कि अपनी पार्टी का नेता हो या विरोधी पार्टी का, सबको साथ लेकर चलने की खूबी अटलजी को दूसरे नेताओं से अलग करती थी। अटल जी प्रखर वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार भी थे। भाजपा में एक उदार चेहरे के रूप में उनकी पहचान थी। राज्य उर्जा मंत्री रमाशंकर पटेल ने भी अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सांसद विनोद सोनकर, विधायक लालबहादुर, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पासी, उदयन सिंह, प्रेम चौधरी, संतोष सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, पूर्व जिला मंत्री संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं सैनी बस अड्डे पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुवाई में भी भाइपाइयों ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नेता अरुण केसरवानी, रामराज मौर्य, शीलू पांडेय, सुनीता त्रिपाठी, प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में भी अटलजी की जयंती मनाई गई। यहां भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रामबाबू केसरवानी, छोटेलाल, मांगीलाल, रामदास आदि मौजूद रहे।