{"_id":"64fcc179e3ea431228062f34","slug":"former-head-of-tilgodi-village-dies-due-to-lightning-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2978-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिजली गिरने से तिलगोड़ी गांव के पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिजली गिरने से तिलगोड़ी गांव के पूर्व प्रधान की मौत
Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से तिलगोड़ी गांव के पूर्व प्रधान की मौत
-- - खेत से वापस घर लौटते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चायल क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में शनिवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दे दी गई है।
आलमपुर मजरा तिलगोड़ी निवासी मुन्नूलाल यादव (48) गांव के पूर्व प्रधान थे। उनके भांजे आलोक यादव ने बताया कि शनिवार शाम को वह खेत की तरफ घूमने गए थे। वापस घर लौटते समय रास्ते में तेज बरसात होने लगी। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से पूर्व ग्राम प्रधान गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए तिल्हापुरमोड़ के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।