{"_id":"5d6c0ce08ebc3e015c0c98a7","slug":"forgery-of-12-lacs-for-service-kaushambi-news-ald253730238","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम में नौकरी दिलानें के नाम पर 12 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम में नौकरी दिलानें के नाम पर 12 लाख की ठगी
विज्ञापन

सरायअकिल के बेरुई गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव में रहने वाले एक युवक से परिवहन निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने 12 लाख रुपये ठग लिए। बाद में रकम मांगने पर उसे जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ित ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
बेरुई निवासी राममनोहर पुत्र शंकरदयाल ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। किसानी के भरोसे परिवार का खर्च चलता है। राममनोहर की मानें तो पढ़ाई के बाद वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। तभी करीब साल भर पहले पश्चिमशरीरा में रहने वाले एक जालसाज से मुलाकात हुई। आरोप है कि जालसाज ने परिवहन निगम की बस में परिचालक की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपया ले लिया। कुछ दिनों तक तो वह आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। परिवहन निगम मुख्यालय पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद जालसाज रुपया लौटाने की बात कहने लगा। अब रकम मांगने पर वो जान से मार डालने की धमकी देता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।