{"_id":"64fcc0bec8a612a1c1007aa5","slug":"fight-between-two-parties-fir-against-seven-people-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-2959-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो पक्षों में मारपीट, सात लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो पक्षों में मारपीट, सात लोगों पर एफआईआर
Sun, 10 Sep 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कड़ा के कालेश्वर घाट में नाश्ते की दुकान पर चोरी व तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान
दो पक्षों में मारपीट, सात लोगों पर एफआईआर
सरायअकिल। मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बसुहार निवासी रामानुज मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर गांव के प्रेमशंकर मिश्र नशे की हालत में उसकी दुकान पर आकर गाली गलौज और मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। बाद में जब वह खाना खाने घर गया तो प्रेमशंकर अपने बड़े भाई रविशंकर मिश्र, चाचा गया प्रसाद मिश्र व शिवलोचन मिश्र के साथ लाठी-डंडा लेकर आ गया। घर में घुसकर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गए। वहीं, प्रेम शंकर मिश्र का आरोप है कि टीवी ठीक करने के बहाने बुलाकर रामानुज ने जबरदस्ती उसे शराब पिलाई। फिर गालीगलौज व मारपीट की। इसमें रामानुज के बड़े भाई घुन्ना व मंगला प्रसाद ने भी उनका साथ दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- --
पत्नी को पीटा, युवक पर केस
सरायअकिल। इछना गांव की रहने वाली ऊषा देवी ने बताया कि उनका पति आए दिन उनके साथ विवाद करता है। बात-बात पर उन्हें मारता-पीटता है। बृहस्पतिवार की शाम को भी पति ने उनकी पिटाई की, जिससे इसका होंठ फट गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संवाद
-- -- -- --
चोरों ने दुकान से उड़ाया सामान
फोटो संख्या- 3
कड़ा। कड़ाधाम के कालेश्वर घाट में संटू पंडा की चाय नास्ते की दुकान है। दुकानदार का कहना है कि शुक्रवार की रात चोर उनकी दुकान में घुस गए। अंदर रखा खाने-पीने का सामान व 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। यही नहीं दुकान में तोड़फोड़ भी की। शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
सेंधमारी घर खंगाल ले गए किसान का घर
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली के बलिहावांदेह निवासी उदय सिंह किसान है। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। आधी रात चोर घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे और बक्से का ताला तोड़कर 21 हजार रुपये नकदी के साथ करीब सवा लाख के गहने, बर्तन आदि पार कर दिए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह जगने के बाद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद