फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fight between two businessmen in land dispute, five injured

Kaushambi News: भूमि विवाद में दो कारोबारियों के बीच मारपीट, पांच जख्मी

Thu, 31 Oct 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 31 Oct 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fight between two businessmen in land dispute, five injured
कोतवाली के समदा स्थित भाजपा दफ्तर के समीप भूमि पर कब्जे को लेकर दो कारोबारियों के बीच भिड़ंत हो गई। लाठी-डंडा, लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी के हमले से दोनों पक्ष के पांच लोग जख्मी हुए हैं। इलाज के लिए सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका मंझनपुर में समदा स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे एक भूखंड को कस्बा निवासी मुस्तकीम और मूरतगंज निवासी वसीम ने अपनी-अपनी होने का दावा कर कब्जा कर रखा है। दोनों कारोबारियों की जमीन में आने जाने का रास्ता एक ही है। रास्ता एक होने के चलते दोनों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुस्तकीम अपने पार्टनर इरफान और मो. साजिद के साथ मिल जमीन पर मिट्टी डलवा रहा था। इसकी जानकारी होते ही वसीम अपने साथी असरौली के वैस,चायल के दिलशाद, मुकर्रम, रासिद समेत आधा दर्जन लोगों को लेकर आया और लाठी-डंडा, लोहे की राॅड व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से मुश्तकीम, इरफान और साजिद व दूसरे पक्ष से वसीम व एक अन्य को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से जख्मी मुस्तकीम व उसके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज में तो वसीम व उसका साथी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

मुस्तकीम का आरोप है कि पखवाड़े भर पहले उसके पार्टनर से 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि जमीन पर कब्जे के विवाद मेंं दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed