{"_id":"66379111a3540196930b5b5b","slug":"fear-of-kidnapping-and-murder-of-son-complaint-filed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111361-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अगवा कर बेटे के हत्या की आशंका, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अगवा कर बेटे के हत्या की आशंका, दी तहरीर
विज्ञापन
अगवा कर बेटे के हत्या की आशंका, दी तहरीर
-- -चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव के एक युवक ने अपने बेटे का अपहरण कर हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। पीड़ित पिता ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सैयद सरांवा गांव निवासी होरीलाल मजदूरी करता है। होरीलाल के मुताबिक उसका बेटा मंजीत कुमार 29 अप्रैल को घर से गाजियाबाद एक कंपनी में काम करने के लिए निकला था। आरोप है कि 30 अप्रैल को मंझनपुर कोतवाली के बंबुरा गांव निवासी एक युवक ने मंजीत को फोन कर अपने घर बुला लिया। एक दिन वह संदीपनघाट के मूरतगंज में युवक के घर रुका था। इसके बाद से उसका बेटा लापता हो गया है। कई बार उसने बेटे के मोबाइल पर फोन कर बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद बता रहा है। होरीलाल ने बताया कि कुछ दिन पहले तिलक समारोह में बंबुरा निवासी युवक और उसके साथियों से मंजीत का विवाद हुआ था। इसलिए उसे आशंका है कि उसके बेटे का उन लोगों ने अपहरण कर हत्या कर दी है। रविवार को पीड़ित पिता ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है।