फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father and son attempted self-immolation in front of officers in Tehsil

तहसील में अफसरों के सामने पिता-पुत्र ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 19 Sep 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Father and son attempted self-immolation in front of officers in Tehsil
Father and son attempted self-immolation in front of officers in Tehsil - फोटो : KAUSHAMBI
तहसील में अफसरों के सामने पिता पुत्र ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

- बचाने पहुंची पुलिस टीम से भी हुई हाथापाई, हिरासत में लिए गए
- नलकूप का कनेक्शन तो दिया, लेकिन बिजली नहीं दी और बिल थमा दिया छह लाख का
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चायल तहसील में बुधवार को आयोजित समाधान दिवस में बिजली विभाग से इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंचे एक किसान ने अपने पिता के साथ अधिकारियों के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। दोनों ने केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया तो सभागार में हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीड़ित पिता-पुत्र को रोकने का प्रयास किया तो झड़प भी हुई। सभागार में करीब आधे घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया।

चरवा पूरब थोक निवासी गिरीश चंद्र पुत्र इन्द्रनारायण किसान है। उसने वर्ष 2005 में सिंचाई के लिए एक नलकूप का बोर कराया था। उसके नलकूप में कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन बिजली नहीं दी गई। इस कारण अब तक उसके नलकूप का बकाया बिल छह लाख रुपया हो गया। बकाए बिल की अदायगी के लिए गिरीश चंद्र और उसके पिता इन्द्रनारायण ने विभागीय अफसरों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। बुधवार को चायल तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पीड़ित किसान अपने पिता के साथ न्याय की फरियाद लेकर पहुंचा। तहसील सभागार में एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी अपने मातहतों के साथ बैठे थे। किसान ने उनके सामने पहुंचकर इंसाफ गुहार लगाई। लेकिन अफसरों के जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुआ। न्याय की आस टूटती देख गिरीश चंद्र व उसके पिता ने साथ लाई केरोसिन से भरी बोतल अपने ऊपर उडेल ली और माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश करने लगे। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान गिरीश चंद्र की पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी हुई। पिपरी पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लिया। देर शाम तक मामले में पुलिस ने दोनों का धारा 151 के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed