{"_id":"697913c2e59b928bec0a1295","slug":"fast-food-is-harmful-to-health-increasing-obesity-and-high-blood-pressure-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-135606-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फास्ट फूड सेहत पर भारी.. मोटापा और बीपी की बढ़ी बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फास्ट फूड सेहत पर भारी.. मोटापा और बीपी की बढ़ी बीमारी
विज्ञापन
फास्ट फूड की बढ़ती आदत लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। पिज्जा, बर्गर, चाउमीन और पैकेट बंद स्नैक्स जैसे जंक फूड खाने से लोग मोटापे और ब्लड प्रेशर (बीपी) के शिकार हो रहे हैं। जिससे लोगों में कोलेस्ट्रॉल और बीपी की समस्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में युवा और बच्चे भी मोटापे, गैस, एसिडिटी और थकान जैसी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि फास्ट फूड में पोषक तत्व कम और कैलोरी अधिक होती है जिससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। लगातार फास्ट फूट के सेवन से हृदय रोग, डायबिटीज और लीवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
डॉ. एके सिंह ने बताया कि पहले ये बीमारियां 40 से अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलती थीं। लेकिन, अब 18 से 30 वर्ष के युवा भी इनका शिकार हो रहे हैं। फिजिशियन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पहले रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज कराने आते थे, जिनमें से 40 से अधिक मरीज इन्हीं बीमारियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
इलाज कराने आए मंझनपुर के श्यामू ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या और स्वाद के कारण बाहर का खाना अधिक खाने लगे हैं। जिससे वजन तेजी से बढ़ गया और बीपी की समस्या शुरू हो गई है। मरीज अमित कुमार साहू ने बताया कि कॉलेज के बाद अक्सर पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है। डॉक्टर ने घर का खाना खाने की सलाह दी है।
फास्ट फूड की लत से ऐसे करें बचाव-- -
- घर में दाल, सब्जी, रोटी, सलाद और फल खाएं।
- बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाएं।
- पूरे दिन में आठ से 10 गिलास पानी पिएं।
- हरी सब्जियों का सेवन करें।
- पैकेट जूस और सॉफ्ट ड्रिंक से बचें।
- बीपी, शुगर की जांच नियमित कराते रहें।

फास्ट फूड की लत से ऐसे करें बचाव