फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers made superintending engineer hostage

किसानों ने अधीक्षण अभियंता को बनाया बंधक

Sun, 01 Sep 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers made superintending engineer hostage
Farmers made superintending engineer hostage - फोटो : KAUSHAMBI
किसानों ने अधीक्षण अभियंता को बनाया बंधक
विज्ञापन

किसानों ने फुंके ट्रांसफार्मरों को त्योहार से पहले बदले जाने के लिए वर्कशॉप में धरना दिया
एसडीओ वर्कशॉप ने एक सप्ताह में सौ ट्रांसफार्मर देने का किया वादा
मंझनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले जुटे किसानों ने फुंके ट्रांसफार्मरों को त्योहार से पहले बदले जाने को लेकर वर्कशॉप में धरना दिया। धरने में पहुंचे अधीक्षण अभियंता (एसई)को बंधक बना लिया। एसई ने एक्सईएन वर्कशॉप से किसानों की फोन पर वार्ता कराई। एसडीओ वर्कशॉप ने एक सप्ताह के अंदर सौ ट्रांसफार्मर देने का वादा कर किसानों का धरना समाप्त कराया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरूल इस्लाम का कहना है कि आने वाले दिनों में मोर्हरम व गणेश पूजा का त्योहार है। इसके बाद भी गांवों में बिजली की समस्या है। सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर काफी दिनों से बदले नहीं जा रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी वर्कशॉप से किसानों को ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर पहले जिला पंचायत परिसर में किसानों ने बैठक की। एकजुट होने के बाद किसान बिजली विभाग के वर्कशॉप पहुंचे। यहां किसानों ने धरना दे दिया। किसानों को समझाने पहुंचे अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव को किसानों ने बैठा लिया। पहले एसी ने पुलिस बुलाकर किसानों को हटाने का प्रयास किया लेकिन जब किसान नहीं माने तो एसी ने फोन पर एक्सईएन वर्कशॉप से वार्ता कराई। एक्सईएन के निर्देश पर एसडीओ वर्कशॉप धरने में पहुंचे और एक सप्ताह के अंदर सौ ट्रांसफार्मर देने का वादा किया। इसके बाद किसान धरने से उठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम का कहना है कि जिले में 25 केवीए के 80, 63 केवीए के 25 और 100 केवीए के 12 ट्रांसफार्मर काफी दिनों से फुंके हैं। किसान परेशान हैं लेकिन विभाग के लोग उनकी नहीं सुन रहे। नूरुल के मुताबिक उन्होंने एसडीओ वर्कशॉप से कहा है कि वरीयता क्रम के अनुसार एक सप्ताह में सौ ट्रांसफार्मर लगवाए जाए। जिसे अफसरों ने मान लिया है। धरने में सांताराम, विजय त्रिपाठी, सूर्यभान, चंदू तिवारी, रमाकांत, कल्लू, विजय सिंह यादव, ननकू लाल, देवराज तिवारी, गणश प्रसाद सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर 21 सितंबर को होने वाली महा पंचायत के तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत परिसर में आयोजित बैठक के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि जिले भर के किसानों को पंचायत में पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed