फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers create ruckus at Dormaa Farmers Service Centre, manure distributed under police surveillance

Kaushambi News: डोरमा कृषक सेवा केंद्र में किसानों का हंगामा, पुलिस की निगहबानी में बटी खाद

Wed, 22 Nov 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 22 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus at Dormaa Farmers Service Centre, manure distributed under police surveillance
सिराथू। जिले में डीएपी का संकट बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सिराथू क्षेत्र के डोरमा कृषक सेवा केंद्र पर खाद के लिए किसानों ने हंगामा किया। केंद्र का ताला बंद करने पर प्रभारी को खदेड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए अपनी निगरानी में डीएपी का वितरण कराया।
विज्ञापन


डोरमा गांव स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर सोमवार को 56 किसानों के बीच 120 बोरी खाद वितरित होने की जानकारी मिलते ही अगले दिन मंगलवार को सुबह आठ बजे ही कई किसान पहुंच गए। सुबह 9.40 बजे केंद्र प्रभारी ब्रम्हदेव दीक्षित ने जैसे ही ताला खोला किसान खाद पाने के लिए धक्कामुक्की के साथ हंगामा करने लगे। इस पर केंद्र प्रभारी ताला बंद कर जाने लगे तो किसानों ने उन्हें खदेड़ लिया। किसी तरह खुद को बचाकर कोतवाली पहुंचे केंद्र प्रभारी ने तहरीर देकर पुलिस की मांग की। उपनिरीक्षक तीर्थराज गौतम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला और किसानों को समझाते हुए लाइन लगवाकर प्रति किसान एक बोरी डीएपी का वितरण कराया। इस दौरान भी चहेतों को एक से अधिक बोरी डीएपी देने का आरोप लगाकर किसान बीच-बीच हंगामा करते रहे। बरीपुर के किसान रंजन कुमार, साढ़ो के विनोद कुमार, लोंहदा के कमल कुंज तिवारी, रघुनाथपुर के गिरधारी लाल आदि किसानों ने बताया कि सोमवार को भी सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद खाद नहीं मिलने से मायूस होकर घर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसीलिए मंगलवार की सुबह 8 बजे ही आ गए थे। भीड़ को देखते हुए डीएपी मिलने की संभावना नहीं देख हंगामा करना पड़ा। किसानों का कहना था कि डीएपी नहीं मिलने से फसल की बुआई पिछड़ रही है। विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का हल निकालना चाहिए।



समिति का सदस्य होने के बाद भी मुझे डीएपी नहीं मिल पा रही है। दो दिन से परेशान हूं। खाद नहीं मिलने से फसल की बुआई पिछड़ रही है।- मनोज कुमार यादव, डोरमा



सुबह आठ बजे से केंद्र के बाहर खड़ा हूं। केंद्र खुलने के साथ ही हंगामा होने लगा। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद एक बोरी ही खाद मिल पाई है। आखिर इन हालात में खेती कैसे हो पाएगी।-रामबाबू, अटसरांय


वर्जन

केंद्र को 360 बोरी खाद मिली थी। सोमवार को 56 किसानों में 120 बोरी वितरित कर दी गई। मंगलवार को बड़ी संख्या में आए किसनों के हंगामा करने पर पुलिस बुलाकर प्रति किसान एक बोरी डीएपी वितरित की गई।-ब्रम्हदेव दिक्षित, केंद्र प्रभारी, डोरमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed