फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer shot himself with a pistol, died

Kaushambi News: किसान ने पिस्टल से खुद को मार ली गोली, मौत

Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot himself with a pistol, died
जिला अस्पताल में मृतक बालकृष्ण पांडेय के शव का पंचमाना करती पुलिस
किसान ने पिस्टल से खुद को मार ली गोली, मौत
विज्ञापन

- कोखराज कोतवाली के अयाजमऊ गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अयाजमऊ गांव में किसान ने कनपटी में पिस्टल से सटाकर गोली मार ली। फायर की आवाज पर पहुंचे परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम है।
अयाजमऊ गांवं निवासी बालकृष्ण पांडेय (52) किसानी करते थे। शनिवार शाम उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद की कनपटी में सटाकर गोली मार ली। फायर की आवाज सुन परिजन पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे। आननफानन एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद मौर्य ने बताया कि परिजनों से घटना के बाबत पूछताछ की गई है। घरवालों ने बताया बालकृष्ण को लकवा मार गया था। बीमारी से वह काफी परेशान थे। उनका इलाज प्रयागराज के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। गोली बालकृष्ण ने बाई ओर कनपटी में मारी है।
विज्ञापन


----




ट्रक की टक्कर से मोर की मौत
कड़ा। गिरधरपुर गढ़ी गांव के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोर (राष्ट्रीय पक्षी) ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को खबर दी। वन विभाग ने शव का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed