{"_id":"5f4feff28ebc3e54d65b8ed1","slug":"farmer-died-road-accident-kaushambi-news-ald285216280","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्पे और ऑटो की भिड़ंत में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्पे और ऑटो की भिड़ंत में किसान की मौत
विज्ञापन
मूरतगंज। प्रयागराज में मंगलवार रात हुए एक सड़क हादसे में कौशाम्बी का एक किसान घायल हो गया। कुछ देर बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदपुर गंव का सुरेमन सिंह पटेल (50) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात वह अप्पे में सब्जी लादकर बेचने मुंडेरा मंडी जा रहा था। प्रयागराज में धूमनगंज थाना स्थित बेगम बाजार के समीप अप्पे की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सुरेमन गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी सांसें थम गईं। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।