फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Family beaten up for complaining about theft, complaint

Kaushambi News: चोरी का उलाहना देने पर कुनबे को पीटा, शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Family beaten up for complaining about theft, complaint
एयरपोर्ट कोतवाली के इंगुआ उर्फ काठगांव में मंगलवार को चोरी का उलाहना देने पर कुनबे को जमकर पीटा गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी निर्मल के अनुसार मंगलवार को उनका बेटा दीपक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने उसकी जेब में रखा 2700 रुपया निकाल लिया। शाम करीब छह बजे जब उसकी नींद खुली तो जेब से रुपये गायब देख उसने पूछताछ की। पता चला कि गांव के एक युवक ने रुपये निकाले हैं। दीपक ने युवक के पास पहुंच कर पैसों के बारे पूछताछ की। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह दर्जन भर साथियों के साथ लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर दीपक को पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे निर्मल, गोरेलाल और लालबहादुर को भी जमकर पीटा गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

----

ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
पइंसा। मोंगरी कड़ा गांव के लोग मंगलवार रात 10 बजे के करीब खेत गए थे। इस दौरान संदिग्ध हाल में खड़े दो लोगों को ग्रामीणों ने बुलाया तो वह भागने लगे। शोरगुल होने पर पहुंचे अन्य लोगों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed