{"_id":"64de2f710c399e78a10bf3b7","slug":"family-beaten-in-old-enmity-stones-pelted-at-home-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2245-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुरानी रंजिश में कुनबे को पीटा, घर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुरानी रंजिश में कुनबे को पीटा, घर पर पथराव
Thu, 17 Aug 2023 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 17 Aug 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में कुनबे को पीटा, घर पर पथराव
कोखराज कोतवाली के मानिकपुर महेवा गांव की घटना, छह पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के मानिकपुर महेवा गांव में पट्टीदारों ने पड़ोसी के कुनबे की पिटाई कर घर पर पथराव किया। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मानिकपुर महेवा निवासी शोभा लाल की पड़ोसी अंग्रेज सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार की शाम मामूली बात को लेकर महिलाओं के बीच झड़प हो गई। इसके बाद अंग्रेज सिंह ने परिजनों व साथियों के साथ मिल शोभा लाल के घर पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके। इसके बाद घर में घुसकर तोड़ फोड करते हुए कुनबे का बेरहमी से पीट दिया। चीखपुकार सुन कर जुटे ग्रामीणों के दखल देने पर हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आरोपी अंग्रेज सिंह, हरिलाल, जगलाल व लालचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।