फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fake liquor factory caught, two arrested with 25 cases of liquor

पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री, 25 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 12:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fake liquor factory caught, two arrested with 25 cases of liquor
फतेहपुर की एसओजी ने कौशाम्बी जिले की पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को छापा मार कर कड़ा कोतवाली के अकबरपुर-चंपतपुर में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 25 पेटी नकली देसी शराब भी बरामद की है। हालांकि पुलिस इस बाबत अभी कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर की पुलिस ने बु़धवार को धाता इलाके से एक तस्कर को नकली शराब के साथ पकड़ा था। पकड़े गए तस्कर ने बताया था कि वह कौशाम्बी जनपद के कड़ा कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर-चंपतपुर स्थित फैक्ट्री से शराब लेकर आया है।
विज्ञापन

इसी सूचना पर फतेहपुर की एसओजी ने बृहस्पतिवार को एएसपी समर बहादुर, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर मंझनपुर और एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता को साथ लेकर छापे मारे। मौके से पुलिस ने केसरिया निवासी अनिल मौर्या और प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी प्रियांशु उर्फ ऋषभ को शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके से 25 पेटी नकली देसी शराब व बनाने के उपकरण भी बरामद किया। तस्कर स्प्रिट से देसी शराब तैयार कर रहे थे। मामले में पुलिस अफसर अभी साफतौर पर कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed